"भूरा पौध माहू के विरुद्ध कीटनाशक प्रयोग और प्रबंधन की तकनीक" पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम

News

“कीटनाशक प्रयोग और भूरा पौध माहू के प्रबंधन की तकनीक” पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम

बरगढ़ जिले के अट्टाबीरा, भेदन और भाटली प्रखंड के 25 प्रगतिशील किसानों के लिए 18 से 20 सितंबर 2019 तक आत्मा, बरगढ़ (ओडिशा) द्वारा प्रायोजित “कीटनाशक प्रयोग और भूरा पौध माहू के प्रबंधन की तकनीक” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन भाकृअनुप-एनआरआरआई, कटक में पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. पी.सी. रथ, अध्यक्ष, फसल सुरक्षा प्रभाग की देखरेख में किया गया और इसका समन्वय श्री अन्नामलाई एम और डॉ सोमनाथ पोखरे ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने भूरा पौध माहू (बीपीएच) प्रबंधन पर विशेष जोर देने के साथ विभिन्न कीटों और रोगों के प्रबंधन के लिए उचित प्रयोग तकनीकों को नियोजित करते हुए सही समय पर और सही मात्रा पर उचित कीटनाशक के उपयोग पर किसानों के ज्ञान को समृद्ध किया। भाकृअनुप-एनआरआरआई के निदेशक, डॉ हिमांशु पाठक ने समापन सत्र संबोधित किया जिसमें उन्होंने ओडिशा के चावल उत्पादन में बरगढ़ जिले के योगदान पर प्रकाश डाला और किसानों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीखी गई तकनीकों को अन्य किसान मित्रों को उनके स्थान पर प्रसारित करने का अनुरोध किया।

crriadmin
Author: crriadmin