भाकृअनुप–केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक में राजभाषा हिंदी संबंधी निरीक्षण संपन्न

News

भाकृअनुप–केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक में राजभाषा हिंदी संबंधी निरीक्षण संपन्न

भाकृअनुप–केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक में दिनांक 26 नवंबर, 2026 को प्रभारी निदेशक महोदय डॉ. श्यामा रंजन दास महापात्र की अध्यक्षता में राजभाषा हिंदी संबंधी निरीक्षण किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के विभिन्न संस्थानों से नामित निरीक्षण दल के सदस्यों द्वारा संस्थान का विस्तृत राजभाषा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में श्री शितांशु कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, भाकृअनुप-भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान; श्री कमलदीप, सहायक निदेशक (राजभाषा), भाकृअनुप-भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान तथा श्री एस. के. आनंद, सहायक निदेशक (राजभाषा), भाकृअनुप–केंद्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान से सदस्य नामित थे। इस पर प्रभारी निदेशक महोदय डॉ. श्यामारंजन दास महापात्र ने निरीक्षण दल का स्वागत करते हुए संस्थान में राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान संस्थान के विभिन्न प्रभागों एवं अनुभागों में राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन, सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग तथा राजभाषा अधिनियम एवं नियमों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण दल द्वारा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग की स्थिति, हिंदी में पत्राचार, टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, हिंदी में प्राप्त पत्रों के उत्तर, राजभाषा संबंधी अभिलेखों तथा निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
इस दौरान निरीक्षण दल के सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं सुधारात्मक उपाय प्रस्तुत किए तथा इन बिंदुओं पर प्रभारी निदेशक महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया। निरीक्षण के अंत में प्रभारी निदेशक महोदय ने निरीक्षण दल के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके बहुमूल्य सुझावों, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए संस्थान में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

crriadmin
Author: crriadmin