भाकृअनुप-सीआरआरआई ने आईसीएआर के 98वें स्थापना दिवस पर 19 समझौता ज्ञापनों के माध्यम से प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण को मजबूत किया

News

भाकृअनुप-सीआरआरआई ने आईसीएआर के 98वें स्थापना दिवस पर 19 समझौता ज्ञापनों के माध्यम से प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण को मजबूत किया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 98वें स्थापना दिवस 16 जुलाई 2026 को मनाया गया एवं इस अवसर पर, भाकृअनुप-केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक ने स्थापना दिवस समारोह के लाइव प्रसारण के साथ प्रौद्योगिकियों के व्यावसायीकरण के लिए एक समझौता ज्ञापन आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया। भाकृअनुप-सीआरआरआई, कटक के निदेशक डॉ जी ए के कुमार ने संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समझौता ज्ञापन कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के द्वारा कृषि नवाचारों के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने और संस्थान द्वारा विकसित उन्नतशील चावल किस्मों और सिद्ध प्रौद्योगिकियों के बड़े पैमाने पर प्रसार के लिए उद्योग भागीदारी को मजबूत करने के लिए सीआरआरआई की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। भाकृअनुप-सीआरआरआई प्रौद्योगिकियों और चावल की किस्मों के व्यावसायीकरण के लिए कुल उन्नीस समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किया गया।
तीन बीज कंपनियों – मेसर्स मंगल मूर्ति सीड्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स भाग्यलक्ष्मी सीड्स और मेसर्स जय कोकसरा ऑर्गेनिक फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने भाकृअुनप-सीआरआरआई द्वारा विकसित कई उच्च उपज देने वाली और जलवायु अनुकूल चावल किस्मों के व्यावसायीकरण के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इनमें पूजा, सीआर धान 319, धृति, गायत्री, हीरा, सरुमणि (सीआर धान 210), फाल्गुनी, सीआर धान 318, सीआर धान 306, सीआर धान 704, उन्‍नतशील ललाट, गीतांजलि, सीआर धान 316, सीआर धान 327, सीआर धान 701 और सीआर धान 410 शामिल हैं।
इसके अलावा, मेसर्स प्राकृतिक कृषि विकास उद्योग प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स आरएम एग्रिको प्राइवेट लिमिटेड ने संस्थान की नई प्रौद्योगिकियों जैसे माइक्रोबियल कंसोर्टियम और सीआर कंपोस्टर के व्यावसायीकरण के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, जिनसे स्थिर और पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इस कार्यक्रम से संस्थान के प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को पहचान मिली, इन समझौता ज्ञापनों के निष्पादन के माध्यम से कुल ₹ 6,40,000 का लाइसेंसिंग राजस्व उत्पन्न किया, जो भाकृअनुप-सीआरआरआई के अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में बढ़ते उद्योग के विश्वास को दर्शाता है।

मेसर्स भाग्यलक्ष्मी सीड्स मेसर्स मंगल मूर्ति सीड्स प्राइवेट लिमिटेड
मेसर्स जय कोकसरा ऑर्गेनिक फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड मेसर्स प्राकृतिक कृषि विकास उद्योग प्रा. लिमिटेड
मेसर्स RM एग्रीको प्राइवेट लिमिटेड

Author: crriadmin