श्री बिश्वेश्वर टुडू, भारत सरकार के माननीय जनजातीय मामले और जल शक्ति मंत्रालय के के राज्य मंत्री का एनआरआरआई, कटक का परिदर्शन

News

श्री बिश्वेश्वर टुडू, भारत सरकार के माननीय जनजातीय मामले और जल शक्ति मंत्रालय के के राज्य मंत्री का एनआरआरआई, कटक का परिदर्शन

भारत सरकार के जनजातीय मामले और जल शक्ति मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री श्री बिश्वेश्वर टुडू ने संस्थान के अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों और संस्थान की सुविधाओं के बारे में प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त करने के उद्देश्य से 22 नवंबर 2021 को भाकृअनुप-राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक का दौरा किया। उन्होंने जीन बैंक, ट्रांसजेनिक प्रयोगशाला, जीनोमिक्स प्रयोगशाला, चावल-मछली पालन प्रणाली, नेट-हाउस आदि का दौरा किया। डॉ. डी माईती, निदेशक, भाकृअनुप-एनआरआरआई ने संस्थान की वर्तमान कार्यकलापों और प्रगति के साथ-साथ 1946 से संस्थान की शानदार 75 वर्षों की यात्रा के बारे में जानकारी दी। श्री टुडू ने सहयोगी परियोजनाओं और भविष्य के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हुई प्रगति को समझने के लिए निदेशक, प्रभागाध्यक्षों, प्रशासन प्रमुख और संस्थान के अन्य वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श किया। डॉ. बी मंडल, प्रधान वैज्ञानिक, सामाजिक विज्ञान प्रभाग ने जनजातीय उप योजना (टीएसपी) और अनुसूचित जाति उप योजना (एससीएसपी) की प्रमुख गतिविधियों और प्रगति को प्रस्तुत किया। माननीय मंत्री ने ओडिशा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के दलित परिवारों के लिए इन कार्यक्रमों को और मजबूत करने के लिए अपने समर्थन का आश्वासन दिया।

crriadmin
Author: crriadmin