भाकृअनुप-सीआरआरआई, कटक में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

News

भाकृअनुप-सीआरआरआई, कटक में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा समय-समय पर जारी अनुदेशों तथा राजभाषा विभाग के वार्षिक कार्यक्रम में उल्लिखित आदेशों के अनुसार केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक में दिनांक 25.06.2026 को ‘राजभाषा नियम तथा ई-मेल पर हिंदी में पत्राचार’ विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक महोदय डॉ जी ए के कुमार के तत्वावधान में संस्थान के प्रशासनिक वर्ग के सहायक कार्मिकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में संस्थान के सहायक निदेशक, राजभाषा श्री देवेन्‍द्र सिंह ने हिंदी कार्यशाला के प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने प्रतिभागियों से हिंदी कार्यशालाओं के आयोजन का मुख्य ध्येय के बारे में बताया तथा प्रतिभागियों को वर्णन किया कि आज की सूचना क्रांति के युग में हिन्दी के प्रयोग किस प्रकार सरल से सरलतम की ओर बढ़ रहा है। सहायक निदेशक ने राजभाषा नियम, अधिनियम, अधिसूचित कार्यालय के नियम, राज्‍य एवं केंद्र सरकार के बीच पत्राचार की स्थिति एवं अन्‍य प्रावधानों के बारे में, उनका महत्‍व, कार्यालय में उनका सटीक अनुपालन, कार्यालय में राजभाषा हिंदी में कार्य करने की अनिवार्यता की ओर प्रतिभागियों का ध्यान आकृष्ट किया तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी लक्ष्यों को प्राप्त करने के विषय में प्रतिभागियों को विस्‍तार से वर्णन किया। उन्‍होंने अपने-अपने अनुभागों में दैनिक कामकाज में राजभाषा हिंदी को प्रयोग करने पर आग्रह किया। इसके अतिरिक्‍त ई मेल पर हिंदी पत्रों का उत्‍तर हेतु यूनिकोड प्रणाली के माध्यम से कार्य करने के लिए प्रोत्‍साहित किया। इस कार्यशाला में कुल 13 कार्मिकों ने प्रतिभागिता की।
सहायक निदेशक ने प्रतिभागियों को राजभाषा विभाग के भारती बहुभाषी अनुवाद टूल को मूल अंग्रेजी पत्रों तथा हिंदी पत्रों का उत्‍तर हेतु प्रयोग करने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के अंत में सहायक निदेशक श्री देवेन्‍द्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों का धन्‍यवाद ज्ञापन किया।

Author: crriadmin