नराकास कटक की 60वीं बैठक आयोजित

News

नराकास कटक की 60वीं बैठक आयोजित

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की कटक 60वीं अर्धवार्षिक बैठक का आयोजन दिनांक 29.5.2026 को केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के सम्मेलन कक्ष में संस्थान के निदेशक महोदय तथा नराकास कटक के अध्यक्ष डॉ. जी. ए. के. कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में कटक में स्थित हिंदी शिक्षण योजना के सर्वकार्यभारी एवं बीएसएनएल कार्यालय के उप महाप्रबंधक श्री सत्यम्ब्रत मिश्र सम्मानित अतिथि थे।
कटक नगर स्थित केंद्र सरकार के सदस्य कार्यालयों से 44 अधिकारियों ने भाग लिया। आकाशवाणी केंद्र, कटक; केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल; एमएसएमई विकास संस्थान; प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय; राष्ट्रीय आपदा मोचन बल; स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान; भारतीय खाद्य निगम; केंद्रीय रेशम बोर्ड; यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का क्षेत्रीय कार्यालय; बैंक ऑफ इंडिया; यूको बैंक; कैनारा बैंक; बैंक ऑफ बड़ोदा; भारतीय स्टेट बैंक; बैंक ऑफ महाराष्ट्र; पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय; जवाहर नवोदय विद्यालय; भारतीय जीवन बीमा निगम; वित्त एवं संचार लेखा परीक्षा; हिंदी शिक्षण योजना आदि जैसे कार्यालयों ने प्रतिभागिता करते हुए नराकास बैठक के महत्व को बढ़ाया।

क्रम संख्या

सदस्य कार्यालय का नाम

उपस्थित अधिकारी का नाम
1 केंद्रीय धान अनुसंधान संस्थान, कटक डॉ जी.ए.के. कुमार,निदेशक
2 केंद्रीय धान अनुसंधान संस्थान, कटक श्री वी. गणेश. कुमार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी
3 केंद्रीय धान अनुसंधान संस्थान, कटक देवेन्द्र सिंह सहायक निदेशक राजभाषा
4 केंद्रीय धान अनुसंधान संस्थान, कटक बिभु महान्ती ,हिन्दी अनुवादक
5 हिंदी शिक्षण योजना, कटक श्री सत्यम्ब्रत मिश्र, उप महाप्रबंधक
6 हिंदी शिक्षण योजना, कटक मदन कुमार ,राजभाषा अधिकारी
7 यूको बैंक श्रीमती वर्षा, अंचल प्रमुख, कटक
8 कैनारा बैंक श्रीकांत पंडा, सहायक महाप्रबंधक
9 केंद्रीय रेशम बोर्ड, रेशम तकनीकी सेवा केंद्र श्री अमृत लायक, कार्यालयी प्रभारी
10 केंद्रीय रेशम बोर्ड, रेशम तकनीकी सेवा केंद्र संजुबाला महान्ती
11 बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कटक शाखा प्रभंजन,प्रबंधक
12 पीएम श्री जवाहर नवोद्य कटक सध्या महांती
13 प्रधान आयकर आयुक्त, कटक वी. बी. दास, आयकर अधिकारी
14 प्रधान आयकर आयुक्त, कटक प्रीति महान्ती
15 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं. 1, कटक डॉ. मानस रंजन,संस्कृत
16 भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल कार्यालय कटक श्री असीम कुमार, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक
17 स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, कटक मिहिर कुमार
18 राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, कटक डॉ दुर्गेश नंदनी
19 आकाशवाणी, कटक लिसुना मंजरी नायक
20 आकाशवाणी, कटक स्वाति
21 आकाशवाणी कटक जय किशोर नागर, सहायक निदेशक
22 केनरा बैंक पूजा कुमारी
23 बैंक ऑफ महाराष्ट्र प्रीति कुमारी
24 केनरा बैंक बालकृष्ण, वरिष्ठ प्रबंधक
25 यूको बैंक पंचानन साहू , (रा. भा )
26 राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, कटक श्री वर्धमान, कमांडेंट
27 सीआईएसफ नर्विन्दर सिंह, कमांडेंट
28 जवाहर नवोदय विद्यालय सीमांचल गोंड, हिंदी शिक्षक, राजभाषा अधिकारी
29 बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा कटक अमिता वरिष्ठ प्रबंधक
30 बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा कटक मानस रंजन
31 तृतीय वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल मुंडली बृंदा पासवान
32 भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय कटक प्रेमसुख ,प्रबंधक
33 भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, कटक कल्याणी ,महांति
34 भारतीय स्टेट बैंक विचित्रानंद बेहरा
35 भारतीय स्टेट बैंक राजेंद्र नारायण पत्री
36 एमएस एमई-डी.एफ.ओ. (कटक) दिवाकर ,सहायक निदेशक
37 एम एस एम ई, कटक नितीशा मान , संयुक्त निदेशक
38 सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अशिवनी कुमार, नायकवरिष्ठ प्रबंधक
39 सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रिंकी साव , प्रबंधक
40 यूनियन बैंक आफ इंडिया विवेकानंद, प्रमुख
41 यूनियन बैंक आफ इंडिया  कुंदन भगत
42 वित्त व संचार लेखा परीक्षा कार्यालय, कटक विमल शर्मा
43 वित्त व संचार लेखा परीक्षा कार्यालय, कटक जि. आर. पंडा
44  बैंक आफ इंडिया (कटक शाखा) जयमाला शतपथी, मुख्य प्रबंधक
45 पंजाब नेशनल बैंक कटक मंडल कार्यालय) कौशलेंद्र सहायक प्रबंधक
46 पंजाब नेशनल बैंक कटक मंडल कार्यालय) अभिनाश भारती

बैठक की कार्यवाही
नराकास के सदस्य सचिव तथा सहायक निदेशक राजभाषा श्री देवेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी कार्यालय प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों का परिचय प्रदान करने के पश्चात संस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री वी. गणेश कुमार ने नराकास के गठन, बैठक के उद्देश्यों, केंद्र सरकार के कार्यालयों में हिंदी के प्रगतिशील उपयोग को बढ़ावा देने और राजभाषा नीति के कार्यान्वयन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए नराकास जैसी संयुक्त मंच की आवश्यकता पर विस्तार से वर्णन किया। साथ ही यह भी बताया कि नराकास के गठन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के कार्यालयों में राजभाषा नीति के कार्यान्वयन की समीक्षा करना है और इसके उपयोग को बढ़ावा देना है ताकि इसके कार्यान्वयन में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जा सके।
नराकास कटक के सचिव ने 59वीं अर्धवार्षिक बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया जिसके विभिन्न बिंदुओं पर अध्यक्ष महोदय तथा सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों द्वारा चर्चा की गई और पुष्टि कर दी गई। इसके पश्चात सदस्य सचिव ने 60वीं अर्धवार्षिक बैठक में समिति के समक्ष 9 नए प्रस्ताव प्रस्तुत किए जो निम्नानुसार हैं:
60वीं बैठक में प्रस्तुत 9 नए प्रस्ताव
मद 1 : तिमाही प्रगति रिपोर्ट का राजभाषा वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रेषण
मद 2 : राजभाषा नियम 1976 के नियम 5 पर चर्चा
मद 3 : राजभाषा नियम 1976 के नियम 12 पर चर्चा
मद 4 : धारा 3(3) के अनुपालन तथा इसके अंतर्गत सही आंकड़े दिए जाने पर चर्चा
मद 5 : वार्षिक कार्यक्रम के लक्ष्यों की प्राप्ति पर चर्चा
मद 6 : नराकास पत्रिका “बाराबाटी” के प्रकाशन पर चर्चा
मद 7 : प्रत्येक तिमाही में नराकास स्तर पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन
मद 8 : प्रशिक्षण के संबंध में राजभाषा विभाग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाना
मद 9 : सदस्यता शुल्क की नियमितता एवं राशि की वृद्धि

अध्यक्ष महोदय का सम्बोधन एवं विचार-विमर्श
अध्यक्ष महोदय डॉ. जी. ए. के. कुमार ने सभी प्रस्तावित बिंदुओं पर बैठक में उपस्थित सदस्यों के साथ विस्तृत रूप में विचार-विमर्श किया तथा नराकास के इन प्रस्तावों को अपने कार्यालयों में अपनाने के लिए सदस्य कार्यालयों को आह्वान किया। केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान द्वारा अध्यक्षीय कार्यालय के दायित्वों के निर्वहन के क्रम में उन्होंने सदस्य सचिव को नराकास के सदस्य कार्यालयों को यथासंभव सहयोग देने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
नराकास की पत्रिका ‘बाराबाटी’ के अगले अंक के शीघ्र प्रकाशन हेतु सभी कार्य समय पर समन्वयन करने के लिए सचिव को आदेश दिया। अध्यक्ष महोदय ने नराकास के सदस्य कार्यालयों को राजभाषा संबंधी कार्यों के संदर्भ में तकनीकी रूप से दक्ष बनाने का अपना संकल्प दोहराया तथा राजभाषा विभाग की वेबसाइट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्य कार्यालयों से सूचना प्रबंध प्रणाली के माध्यम से ही अपनी तिमाही प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन भेजे जाने का अनुरोध किया।
सर्वाधिक राजभाषा कार्यान्वयन करने वाले कार्यालयों के नाम
इस बैठक में पिछली दो तिमाहियों के दौरान सदस्य कार्यालयों के द्वारा किए गए राजभाषा कार्यकलापों संबंधी तिमाही प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद नराकास के अध्यक्ष डॉ. जी. ए. के. कुमार ने सर्वाधिक राजभाषा कार्यान्वयन करने वाले कार्यालय के नाम घोषित किए जो निम्नलिखित है:
✦ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
✦ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल
✦ भारतीय जीवन बीमा निगम
हिंदी शिक्षण योजना
बैठक के सम्मानित अतिथि एवं हिंदी शिक्षण योजना की सर्वकार्यभारी अधिकारी तथा बीएसएनएल कटक के उप महाप्रबंधक श्री सत्यम्ब्रत मिश्र ने इस अवसर पर कटक शहर में हिंदी शिक्षण योजना के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया और सदस्य कार्यालयों से अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने की अपील की।
समापन
सभा का समापन करते हुए नराकास सचिव श्री देवेंद्र सिंह ने सभी सदस्य कार्यालयों को उत्साहजनक भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Author: crriadmin