हिंदी दिवस 2026 का का आयोजन

News

हिंदी दिवस 2026 का का आयोजन

भाकृअनुप–केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान कटक, में आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान में हिंदी चेतना मास-2026 मनाने की भी शुरुआत की गई। संस्थान के निदेशक महोदय डॉ. जी. ए. के. कुमार के मार्गदर्शन एवं तत्वावधान में आयोजित इस हिंदी दिवस में संस्थान के विभिन्न प्रशासनिक व प्रभाग एवं अनुभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक में इस वर्ष संस्थान में हिंदी के प्रति कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाने, हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा हिंदी को केवल कार्यालयी कार्य तक सीमित न रखते हुए इसे रचनात्मक, मनोरंजक एवं दैनिक जीवन से जोड़ने के उद्देश्य से 14 सितंबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक एक माह का हिंदी चेतना मास-2026 मनाया जा रहा है। इस एक माह के दौरान संस्थान के कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं, मनोरंजक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं तथा राजभाषा जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। निदेशक महोदय ने अधिक से अधिक कर्मचारियों को इन कार्यक्रमों में भाग लेने और हिंदी के प्रति रुचि एवं उत्साह बनाए रखने के लिए अपील की । केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक में हिंदी दिवस एवं हिंदी चेतना मास-2026 के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। हिन्दी प्रतियोगिता निर्णायक मण्डल के अध्‍यक्ष डॉ उपेन्‍द्र कुमार, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक द्वारा हिन्दी चेतना मास के दौरान आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों के बारे में विवरण प्रस्तुत किया। उदघाटन समारोह कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक (राजभाषा) श्री देवेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में बिभु कल्याण मोहंती, हिन्दी अनुवादक ने धन्‍यवाद ज्ञापन किया।

crriadmin
Author: crriadmin